पंजाब 20 मई 2024* अबोहर के साथ आप सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार, सभी विकास कार्य रोके
नई सडक़ पर बन रहे नई तहसील कम्पलैक्स का काम भी रूका
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): विधानसभा चुनावों में अबोहर में मिली हार का बदला आप सरकार अबोहर में चल रहे सभी विकास कार्य रोककर ले रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के दौरान अबोहर में अनेकों विकास कार्य चल रहे थे जिनमें नई सडक़ पर तहसील कम्पलैक्स के नए चैम्बर बनाने का काम प्रमुख था लेकिन चुनावों के बाद आप सरकार को अबोहर में मिली हार का बदला इन विकास कार्यों को रोककर लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चुनावों के बाद आप सरकार ने अबोहर से सौतेला व्यवहार करना शुरू कर दिया है। कोई भी विकास कार्य पूरा नहीं होने दिया जा रहा है। लोगों ने आप सरकार के इस रवैये के प्रति भारी रोष जताया है।
फोटो: 4 नए तहसील कम्पलैक्स का रूका हुआ काम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 13 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ