भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर बिहार 18/5/24*जीवन जागृति सोसायटी द्वारा नवगछिया में चौक चौराहे पर की गई वाटर कूलर की व्यवस्था*
जीवन जागृति सोसायटी लगातार जन कल्याण के लिए अनेक प्रकार के कार्य करते करते आ रही है। इसी बाबत आज जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डा अजय कुमार सिंह के द्वारा नवगछिया के विभिन्न चौक चौराहों पर बैठे मोची व ट्रैफिक पुलिस के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई।चिलचिलाती गर्मी व धूप में जितने भी सड़क किनारे फुटपाथ पर मोची भाई अपनी पेट के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और ठंडा पानी पीने के लिए तरसते हैं।अब उन्हें ठंढा पानी पीने के लिए मिलेगा। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है इसके लिए गरीब लाचार व असहाय लोगों के लिए जीवन जागृति सोसायटी जन सहयोग से जल सेवा का काम कर रही है। सोसायटी अध्यक्ष डा अजय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके इसलिए हमलोग चौक चौराहे पर वाटर कूलर की व्यवस्था कर रहे हैं । आज 8जगह मोची को एवम 2 जगह ट्रैफिक पुलिस को वाटर कूलर दिया गया।इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह श्रीधर विकास चिराणिया एवम सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
डॉ अजय कुमार सिंह
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव