अब्दुल जब्बार
अयोध्या18मई24*मतदान जागरूकता हेतु निकाला गया मशाल जुलूस
तहसील प्रशासन और लायंस क्लब रुदौली की अनूठी पहल
एस.डी.एम अंशिका दीक्षित मशाल लेकर एक किलोमीटर पैदल चली
भेलसर(अयोध्या)सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो औरअद्भुतअयोध्या,करेगा मतदान के गगन भेदी नारे जब रात में लगना शुरू हुए तो सोए हुए लोग भी जाग गए,ये दृश्य था कल रुदौली में मशाल जुलूस का, जिसकी अगवानी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित एवं डिस्ट्रिक्ट स्वीप आईकान डॉक्टर नेहाल रजा कर रहे थे।सैकड़ों नागरिक और 2 दर्जन से अधिक एनसीसी के छात्रों की भीड़ और बुलंद आवाज ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और मजबूर कर दिया ये कहने को के सभी लोग 20 मई को लोकसभा चुनाव में खुद मतदान करने के साथ ही लोगो को प्रेरित भी करेंगे।कोतवाली पर बने अरुणिमा सिन्हा के कट आउट की बनी सेल्फी पर लोगों ने खूब फोटो खिचाये।कुम्हार और उसके बर्तन बनाने के तरीके को लोगों ने पहली बार देख कर वाह- वाह किया और कहा यही है अदभुत अयोध्या, कुम्हार की परिकल्पना एक मतदाता के रूप में की गई जैसे वो मिट्टी को जो चाहे रूप दे सकता है, वैसे ही मतदाता देश को जैसा चाहे बना सकता है।रईस नाम के कुम्हार ने एस.डी. एम अंशिका दीक्षित को अपना बनाया हुआ एक घड़ा भेंट करते हुए कहा के ये गरीबों का फ्रिज है।
एस.डी.एम ने चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप नैतिक मतदान पर जोर देते हुए शत प्रतिशत मतदान का आश्वासन उपस्थित जन समूह से लिया।स्वीप आईकान डॉ0 नेहाल रजा ने रुदौली की एकता प्रेम और सद्भावना का वास्ता देते हुए मतदान में अयोध्या को नंबर वन बनाने की विनती की।स्वीप अयोध्या द्वारा हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर नए मतदाताओं का स्वागत चॉकलेट और एक – एक पौधा देकर किया जाएगा साथ ही मतदान के लिए आए हुए 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं को गुलाब का फूल देकर उनका भी अभिनंदन किया जायेगा।
लायंस क्लब रुदौली ने राम सेवक यादव इंटर कॉलेज को एयर कूलर भेंट किया।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह,लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव और डी.एस.एम लायंस पब्लिक स्कूल के शिक्षक जितेंद्र मिश्रा,नीरज दिवेदी,अजय सिंह,शशांक.मिश्र,अरविंद यादव एवं हिंदू इंटर कॉलेज के आशीष शर्मा,शाह सलमान अहमद,मुजफ्फर अली उस्मानी,राम आशीष,शिवाजी अग्रवाल,रघुकुल अग्रवाल,अतुल वर्मा,डॉक्टर अनवर हुसैन,वीरेंद्र मिश्रा,मुजीब रुदौलवी,इमरान हमजा,टोनी डालमिया,शचींद्र शास्त्री,नीलम गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*