कौशाम्बी18मई24*बाइक सवार महिला को अनियंत्रित डंफर ने कुचला,हुई दर्दनाक मौत*
*दुर्घटना करने वाले वाहन को सिराथू चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ड्राइवर फरार बताया जा रहा है*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के देवी गंज सैनी मार्ग पर चक सैनी गांव के पास अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दिया जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक चालक और साथ में रहा छोटा बच्चा आंशिक रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
घटनाक्रम के मुताबिक प्रेमा देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी छेददू निवासी रामसहाय पुर सिराथू अपने बिटिया के गांव इस्माइलपुर कड़ा धाम गई थी रिश्ते के दामाद दिनेश पुत्र गोवर्धन निवासी कोर्राई के साथ आज शनिवार को महिला बाइक से वापस घर जा रही थी चक सैनी गांव के पास अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया टक्कर से वृद्ध महिला डंफर के नीचे आ गई जिससे महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई और रिश्ते का दामाद दिनेश और दिनेश का पुत्र सुमित यादव घायल हो गए घटना देख कर मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जुट गई दुर्घटना करने वाले वाहन को सिराथू चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ड्राइवर फरार बताया जा रहा है

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*