पंजाब 17 मई 2024* पोस्त सहित पकड़े गए तीन आरोपियों को 3 तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 17 मई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई अंकित कुमार, गुरमीत सिंह ने 70 किलो सहित पकड़े गए दो आरोपियों उत्तमवीर सिंह पुत्र गुरदिलराज सिंह व नवजोत सिंह पुत्र राजवीर सिंह वासी दानेवाला सतकोसी व 8 किलो पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी हरदीप सिंह पुत्र मस्सा सिंह वासी वादियां जिला फिरोजपुर को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई अंकित कुमार, गुरमीत सिंह गांव पंजावा माडल की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक कार स्कॉर्पियो पीबी05एक्स 0635 आती दिखाई दी। शक के आधार पर जब गाड़ी रोककर तलाशी ली तो उसमें से 70 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान उत्तमवीर सिंह पुत्र गुरदिलराज सिंह व नवजोत सिंह पुत्र राजवीर सिंह वासी दानेवाला सतकोसी के रूप में हुई थी।
एक अन्य मामले में नाका गुमजाल एएसआई हरमंदिर सिंह व एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 8 किलो चूरा पोस्त सहित हरदीप सिंह पुत्र मस्सा सिंह वासी वादियां जिला फिरोजपुर को काबू किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी आरोपियों को ले जाते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर20मई26* पुलिस मुठभेड़, 25,000 रुपये का इनामी गोतस्कर घायल/गिरफ्तार,*
नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*