पंजाब 16 मई 2024* नगर थाना पुलिस ने नीरज अरोड़ा को फिर किया गिरफ्तार
अबोहर, 16 मई (शर्मा/सोनू): नेचर-वे व नेचर हाईट्स के एम.डी. नीरज अरोड़ा के खिलाफ पंजाब हरियाणा के कई शहरों में मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल ने कई मामलों में नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। नगर थाना 2 के प्रभारी मनिंद्र सिंह व एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नीरज अरोड़ा को दो मामलों में गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। उसके बाद जलालाबाद पुलिस ने प्रोटैक्शन वारंट पर नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। अब नगर थाना पुलिस ने सीबीआई व अन्य मामलों में प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है। नीरज अरोड़ा अब पुलिस रिमांड पर है। मामले की जांच जारी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट