भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर16मई24*सुशील मोदी का निधन,शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार की रात 9.30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 4 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। 72 वर्षीय सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 3 अप्रैल को गले के कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। जेपी आंदोलन से जुड़े रहने वाले मोदी का राजनीति जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। बीजेपी अध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा भागलपुर के टाउन हॉल में पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर भागलपुर के मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल, प्रदीप जैन जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी इत्यादि मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*