पंजाब 09 मई 2024* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, प्रशासन होगा जिम्मेवार : समाजसेवी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 09 मई (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नहरी विभाग के अधिकारियों की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो 4 : नहर के पुल की टूटी बाउंड्री व समाजसेवी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।