देवघर झारखण्ड से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
देवघर झारखण्ड 08/05/24 *जलसार रोड में बाबा श्याम का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*
देवघर स्थानीय जलसार रोड स्थित माता शीतला मंदिर में केसरी परिवार द्वारा माॅ शीतला की वार्षिक पूजा विधिवत की गई। तत्पश्चात संध्या में बाबा श्याम का वार्षिक महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोलकाता से आयें मशहूर गायक श्री विकास झा एवं उनकी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक अनुपम प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तगण भाव-विभोर होकर भक्ति में झुमने लगें। मौके पर भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन में आरती की गई तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर24 अप्रैल26*बीएयू सबौर का 9वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल का संदेश, कृषि से होगा विकसित भारत का निर्माण