वाराणसी08मई24*अब ‘मुर्दा’ भी लड़ेगा मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव*
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी। 08/05/24 वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ अब ‘मुर्दा’ भी चुनाव लड़ेगा। उसने कलेक्ट्रेट से पर्चा खरीद ट्रेजरी चालान भी प्राप्त किया है। वह नामांकन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन सच है। वाराणसी के रहने वाले संतोष मूरत सिंह 20 वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार के रिकॉर्ड में मृत हैं। वह स्वयं को जिंदा करने के लिए वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हुए।
उन्होंने लोकसभा चुनाव में नामांकन भी दाखिल किया है। जिससे वह चुनाव लड़कर स्वयं को जिंदा साबित कर सकें। संतोष सिंह बताते हैं कि सरकारी अभिलेखों में मृत हूं। वर्ष 2003 में जमीनी विवाद में उनके चचेरे भाई ने एक हलफनामा दायर किया था, जिसमें संतोष को लापता बताया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और हलफनामा बनवाने वाले ने उनकी तेरहवीं कर साढ़े 12 एकड़ जमीन हड़प ली। तब से वह सरकारी अभिलेखों में मृत हैं।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर