गोंडा 16 सितंबर *भारी बारिश से कर्नलगंज-परसपुर रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन में कठिनाई,लगायी गई जेसीबी*
कर्नलगंज (गोण्डा)। तहसील क्षेत्र के बसस्टॉप चौराहे से कर्नलगंज-परसपुर वाया नबाबगंज जाने वाले सीबीएन मार्ग पर एक पेड़ गिर जाने से आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो गयी। सूचना पाकर पहुँची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर रोड स्थित बाबागंज चौराहे का है,जहां भारी बारिश व तूफानी हवा से एक पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। आवागमन प्रभावित होने की सूचना पाकर पहुँची कोतवाली पुलिस द्वारा जेसीबी लगाकर पेड़ हटवाया गया तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कराई गयी।

More Stories
*सुल्तानपुर4 सितंबर 26*: कोतवाली देहात के शिव मंदिर में उतरा नंदलाल का धाम, मुरलीधर की दिव्य झांकी देख भाव-विभोर हुए हजारों भक्त*
हाथरस 4 सितंबर 26*जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा सादाबाद, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मथुरा 4 सितंबर 26 विश्व विख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर मे श्रद्धालु के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई