गोरखपुर04मई2024*गोरखपुर में युवती के साथ दरिंदगी:
आजमगढ़ में घर से नाराज होकर निकली थी, गोरखपुर लाकर मनबढ़ ने किया रेप; निवस्त्र छोड़कर भागा…!!
गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। घर से नाराज होकर निकली युवती दरिंदगी का शिकार हो गई। युवती को अकेली देख एक मनबढ़ की उसपर नियत खराब हो गई। मनबढ़ उसे पहले आजमगढ़ से बहला-फुसलाकर सहजनवा इलाके के एक गांव में लाया और फिर उसे एक तालाब के किनारे ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
जब युवती की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। भोर में टहलने निकले ग्रामीणों को युवती की कराह सुनकर उसपर नजर पड़ी। युवती निर्वस्त्र हालत में थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डॉयल 112 PRV टीम उसे अपने साथ लेकर सहजनवा थाने आई। सहजनवा पुलिस ने युवती को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। साथ ही इसकी सूचना युवती के घर वालों को दी।

More Stories
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 01 मोटर साइकिल व 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
बांदा 9 अगस्त 26*नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर अस्पताल में बांटे फल, कार्यालय में काटा केक*