पंजाब15सितम्बर*भाई बहन का प्लाट धोखे से अपने नाम लगवाने पर भाईयों, भाभियों व भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 15 सितंबर : अबोहर में शांति विहार कालोनी में सुरिंद्र सिंगला पुत्र ठण्डीराम वासी 79जी ब्लॉक, जिला श्रीगंगानगर राजस्थान व उसकी बहन निशु बाला पुत्री ठंडी राम पत्नी स्व. अशोक कुमार वासी काला पत्थर रोड आदित्य माल आदित्य मेगा शहर इदंरपुरम उत्तरप्रदेश को पता चला कि उनके शांति विहार कालोनी के प्लाट भाईयों व भाभियों व भतीजों अपने नाम करवा लिए हैं। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि मनोज सिंगला पुत्र ठंडी राम सिंगला वासी अनार गली अबोहर, धर्मपत्नी सुनीता सिंगला पत्नी मनोज सिंगला, सत्यनारायण सिंगला पुत्र ठंडीराम, रूकमा देवी पत्नी सत्यनारायण सिंगला वासी सैक्टर 48 सोना रोड गुडग़ांव हरियाणा व उनके भतीजे दिनेश सिंगला पुत्र सुभाष सिंगला वासी मॉडल टाऊन लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया जाये। इस मामले की जांच एसपीडी अजयराज सिंह ने की और मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी ने मामला दर्ज करने के आदेश जारी किये। नगर थाना 2 के प्रभारी हरदीप सिंह, एएसआई विनोद कुमार ने सुरिंद्र सिंगला के बयानों के आधार पर मुकमद नं. 77, 14.09.2021 भांदस की धारा 420, 120 के तहत मनोज सिंगला पुत्र ठंडी राम सिंगला वासी अनार गली अबोहर व उसकी धर्मपत्नी वनीता सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरी ओर मुकदमा नं. 78, 14.09.2021 निशु बाला पुत्री ठंडीराम पत्नी स्व. अशोक कुमार के बयानों के आधार पर 14.09.2021 भांदस की धारा 420, 120 के तहत उसके भाई सत्यनारायण सिंगला पुत्र ठंडीराम, धर्मपत्नी रूकमा देवी पत्नी सत्यनारायण सिंगला वासी सैक्टर 48 सोना रोड गुडग़ांव हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं। सुरिंद्र सिंगला के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 79, 15.09.2021 भांदस की धारा 420 आईपीसी के तहत दिनेश सिंगला पुत्र स्व. सुभाष सिंगला वासी मॉडल टाऊन लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच नगर थाना 2 की पुलिस कर रही है।
फोटो:1, मनोज सिंगला, सत्यनारायण सिंगला व दिनेश सिंगला, जानकारी देती पुलिस टीम
More Stories
लखनऊ19जून25*गर्भवती महिला सिपाहियों को प्रशिक्षण से मिलेगी अस्थायी राहत, डिलीवरी के बाद दोबारा मौका*
लखनऊ19जून25*योगी सरकार की पुलिस ने आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, मेरठ जोन अव्वल*
अलीगढ़19जून25*पूरन सिंह बने जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़