कौशाम्बी26अप्रैल24*शादी का सामान लेने जा रहे हैं ई रिक्शा सवार को कोतवाल की गाड़ी ने मारी टक्कर तीन लहूलुहान*
*कौशाम्बी।* सिराथू बाजार से शादी का सामान खरीदने जा रहे ई-रिक्शा सवार को करनपुर चौराहे के पास सैनी कोतवाल की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे ई रिक्शा सड़क पर पलट गया है उसमें सवार लोग घायल हो गए हैं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव एवं राहत शुरू कर दिया और मामले की सूचना एंबुलेंस 108 को दिया घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया गया है जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है इस हादसे में राजू सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र जवाहर लाल निवासी हटवा मिथिलेश कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र रोशल लाल निवासी फैज़ीपुर और मुकेश कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र राम भवन निवासी जलालपुर टेंगाई गंभीर रूप से घायल हैं खबर लिखे जाने तक सैनी कोतवाल के गाड़ी चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*