पंजाब 26 अप्रैल 2024* चैक बाऊंस में भगौड़ा महिला मीनू रानी को अदालत में पेश किया
थाना खुईयांसरवर पुलिस भी 420 के मामले में कर सकती है गिरफ्तार
अबोहर 26 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): नगर थाना के प्रभारी नवदीप सिंह, एएसआई मनदीप सिंह व महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिस पार्टी ने मीनू रानी पत्नी हरिंद्र सिंह वासी दीवानखेड़ा को चैक बाऊंस के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में पेश किया।
मिली जानकारी अनुसार मीनू रानी के खिलाफ चैक बाऊंस के मामले में अदालत में पेश न होने पर उसे भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया है। सूत्रों से पता चला है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस भी मीनू को 420 के मामले में गिरफ्तार कर सकती है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case