पंजाब 25 अप्रैल 2024* 323, 324, 326 के आरोपी विनय उर्फ टीटी पुत्र शिवचरण उर्फ काली काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज यूपीआजतक
अबोहर 25 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने धारा 326 के मुख्य आरोपी विनय उर्फ टीटी पुत्र शिवचरण उर्फ काली वासी दयाल नगर अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र कप्तान सिंह वासी मोहन नगर किलियांवाली रोड अबोहर के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 167, 22.08.23 भांदस की धारा 323, 324, 326, व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।मामले की जांच जारी है।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*