कौशाम्बी25अप्रैल24*इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से 10 लाख का नुकसान*
*घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू*
*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक आग लग गई है आग लगने से दुकान का रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है बताया जाता है कि इस घटना में 10 लाख रुपए का नुकसान दुकानदार को हुआ है मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार पुत्र लल्लू राम केसरवानी मनौरी निवासी ने तिल्हापुर मोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से मकान के पीछे की तरफ से दुकान में आग लग गई जिसमें दुकान में रखा लगभग 10 लाख रुपए से ऊपर का सामान जलकर खाक हो गया आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं सके मौके पर मौजूद लोगों ने इंस्पेक्टर पिपरी बृजेश कुमार करवरिया को सूचना दिया उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाकर कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया दुकान में आग कैसे लगी इस बारे में दबी जुबान से लोग चर्चा कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार के लोग बेहाल हैं

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन