बाराबंकी16अप्रैल24*सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षितिज ने बढ़ाया जनपद का गौरव
– क्षितिज बने प्रतियोगी छात्रों के लिए रोल मॉडल
बाराबंकी। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर एक मेधावी छात्र ने जहां जिले का गौरव बढ़ाया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल भी बन गया है। इस छात्र ने दूसरी बार में अपना लक्ष्य प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम आते ही परिवार में खुशियों का माहौल है। आलम यह है कि आसपास सहित दूर दराज के रिश्तेदार द्वारा बधाई देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले की तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम मऊगोरपुर निवासी क्षितिज वर्मा पुत्र रवींद्र वर्मा ने सिविल सेवा में 835 वीं हासिल की है। क्षितिज के पिता रविंद्र सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर लखनऊ में कार्यरत है और मां पेशे से अध्यापक है। सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले क्षितिज का मानना है की सफलता के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास दोनों ही आवश्यक है। लगातार किसी भी कठिन विषय पर किया गया प्रयास हमें उसमें मजबूत बना देता है और आत्मविश्वास के होने पर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना सरलता से कर लेते है। आगे वह कहते हैं कि उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता सहित उनके गुरु जनों का पूरा योगदान है। जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया है।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*