झाँसी14अप्रैल24*गाँव मे मोबाइल टॉवर न होने के कारण ग्रामवासी दूरसंचार सेवा से परेशान।
झांसी। भारत देश में जब से दूरसंचार क्रांति आई है। तभी से मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिलारा में मोबाइल टावर अभी भी नही लगने से मोबाइल में नैटवर्ग नही आने की गंभीर समस्या से ग्रामीणों को प्रतिदिन गुजरना पड़ रहा है। प्रधानपति माधव प्रसाद मिश्रा, कृष्णकांत विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, गनपत एडवोकेट, सुखलाल श्रीवास, गोविन्दास कुशवाहा, मुन्नालाल, धर्मदास कुशवाहा आदि ने बताया कि जब से मोबाइल टैक्नोलॉजी देश में आई है और मोबाइल पर बात करने का चलन बढ़ गया है। लेकिन यहां के ग्रामीणजनों के लिए अभी तक किसी भी कंपनी का मोबाईल टावर नही लगा होने से युवाओं के साथ साथ ग्रामीणों को प्रतिदिन छतों पर खड़े होकर या खुले मैदान में पहुंचकर बात करने के अलावा नैट साइट पर काम करने के लिए लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे ग्रामीणों ने सरकारी विभाग तथा प्राईवेट कंपनी से खिलारा गांव में मोबाईल टावर लगवाए जाने की मांग जिला एवं तहसील प्रशासन मऊरानीपुर से की है। इसी प्रकार की गंभीर स्थिति से ग्राम पुरवा, नयागांव, बरुआमाफ, कदौरा के ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक