झाँसी14अप्रैल24*सरकारी इंडिया मार्क हैण्डपम्प में समर डालकर दबंगों ने किया कब्जा।
झांसी । ग्राम झांकरी की महिला ने जिम्मेदार पर जबरन सरकारी हैंडपंप में समरसेबल डालने का आरोप लगाकर जांचकर कराने की मांग खंड विकास अधिकारी मऊरानीपुर से की है। ब्लॉक मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत झांकरी निवासी महिला तुलसा कुशवाहा पत्नी बलराम ने गांव के जिम्मेदार पर सरकारी हेडपंप में जबरन समरसेबल डलवाकर दूसरी को कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार महीने से पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिससे पेयजल की समस्याया के समाधान के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिस कारण से दूर से पीने का पानी भरकर दूसरे दिन तक मजबूरी में रखना पड़ता है। पीड़िता महिला का कहना है कि चुनावी खुन्नस के चलते ज़िम्मेदार द्वारा सरकारी हैंडपंप की मशीन को निकलवाकर उसमें जबरन संबरसेविल लगा दिया है। जिससे पानी भरने से वांछित होना पड़ा है। महिला ने संबंधित विभाग के खंड विकास अधिकारी मऊरानीपुर से पेयजल आपूर्ति कराने के साथ साथ सरकारी हेडपंप से संविलसेविल निकलवाकर हैंडपंप को चालू कराने की मांग की है।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये