कौशाम्बी12अप्रैल24*किसानों को क्रॉप कटिंग की महत्ता के प्रति किया गया जागरूक*
*उप कृषि निदेशक ने ग्राम शहजादपुर उपरहार में करायी क्रॉप कटिंग*
*कौशाम्बी।* उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने ग्राम-शहजादपुर उपरहार के निवासी राकेश कुमार के खेत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग सीसीई एग्री ऐप से करायी तथा अन्नदाता किसान राकेश कुमार को सम्मानित किया व अपने सामने तौल भी करायी। उन्होंने उपस्थित किसानों को फसल बीमा योजना एवं क्रॉप कटिंग की महत्ता के बारे में जागरूक भी किया इस अवसर पर सहायक सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख मनोज कुमार मिश्र, जिला समन्वयक फसल बीमा बृजेश यादव, राजस्व लेखपाल अमन सिंह व फसल बीमा प्रतिनिधि वेद प्रकाश विश्वकर्मा व शशि प्रकाश शर्मा तथा किसान भाई उपस्थित रहें।

More Stories
सहारनपुर30अप्रैल26*यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 922 चालान कांटे…
नैनीताल30अप्रैल26*सांसद श्री अजय भट्ट के जन्म दिवस 1 मई के मौके पर लालकुआं क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे
कौशाम्बी30अप्रैल26*व्यवस्था से पीड़ित अधेड़ ने डीजल डालकर लगा ली आग गंभीर झुलसा*