सहारनपुर11अप्रैल24*पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद पर्व शांतिपूर्ण ढंग एवम धूमधाम से मनाया गया*
*🔷ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर ईदगाह सहित शहर से लेकर देहात तक,ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न*
*🔷जिलाधिकारी डाॅ, दिनेश चन्द्र,एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सभी मुस्लिम भाईयों को दी गई ईद की मुबारकबाद*
*🔷ईदगाह सहित अम्बाला रोड पर एसएसपी एवम एसपी सिटी द्वारा डियुटीरत पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश*
*सहारनपुर*/
आज ईद-उल-फितर का यह महान पर्व ईद की नमाज के बाद,पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।इस मोके पर ईदगाह पंहुचे जिलाधिकारी, एसएसपी एवम एसपी सिटी द्वारा सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की बहुत बहुत बधाई दी गई।इस मोके पर पुलिस एवम प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मोजूद।जबकि डयूटीरत पुलिस के जवानों तक ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी।इधर देहात क्षेत्र में भी एसपी देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई।ईदगाह पर मोजूद मुस्लिम भाईयों को जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ईद की बहुत बहुत बधाई भी दी गई।इस मोके जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र ने कहा,कि ईद उल-उल-फितर का यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है,जिसमें सभी धर्मो के लोगों की भागेदारी रहती है और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई भी दी जाती है,उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी।इस मोके पर एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा ने कहा,कि ईद रमजान पवित्र महिने के अंत का प्रतीक है,यह प्रेम,करूणा एवम स्नेह की भावनाओं के विस्तार का त्योहार है,जिसमे हम सभी एक दूसरे को बधाई देते हुए साथ साथ मनाते हैं।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ईद पर्व प्यार व भाईचारे का प्रतीक है,जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।इस मोके पर सुरक्षा व्यवस्था में अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देने वाले ड्यूटीरत पुलिस के जवानो को एसएसपी एवम एसपी सिटी द्वारा दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस मोके पर थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर भी रहे मोजूद।देहात क्षेत्र में भी ईद की नमाज के दौरान देश की उन्नति व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।एसपी देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में भी ईद का यह महान पर्व देहात क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।और यही नहीं कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर,थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह,थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर,थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी,थाना जनकपुरी प्रभारी अमरपाल शर्मा,थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय,थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा,थाना नानौता प्रभारी अमित नागर,थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा,थाना देवबंद प्रभारी संजीव कुमार,थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार,थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार,थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा,थाना मिर्जापुर प्रभारी प्रवेश सिंह,थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव,थाना तीतरों प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह,थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम,महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर सहित लगभग जनपद के सभी थाना प्रभारी भी गस्त के साथ साथ अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते नजर आए।

More Stories
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट
कानपुर नगर 1 मार्च 26*अरौल का ‘अधूरा’ विकास और कमीशन का ‘पक्का’ खेल: जहाँ विधायक बदलते ही सर्विस रोड गायब हो गई! ॥
मथुरा 1 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*