अयोध्या10अप्रैल24*काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बल्कि पुजारी के रूप में नज़र आएंगे
काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बल्कि पुजारी के रूप में नज़र आएंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में पुजारी के रूप में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। पुलिसकर्मी मंदिर आए श्रद्धालुओं की दर्शन में मदद करेंगे और भारी भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी भी इन कर्मियों के कंधों पर होगी। इनकी मंदिर में तैनाती से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए साफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में ये भी कहा जाएगा कि VVIP आगमन के दौरान श्रद्धालुओं को धक्का मारकर नहीं हटाएंगे। उनको नो टच पालिसी का पालन करना होगा। इतना ही नहीं गर्भगृह में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी पुजारी के वेश में लगाई जाएगी। वहीं उनके सहयोग में एक-एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे वेश में भी तैनात रहेंगे।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें