बाराबंकी09अप्रैल24*तीन तस्कर गिरफ्तार 80 लाख की स्मैक, मोबाइल मोटरसाइकिल व 1450 की नगदी बरामद
बाराबंकी। थाना देवा पुलिस ने तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास उनके पास 845 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 80 लाख 45 हजार रुपए बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने अभियुक्तों के विरुद्ध सघन धर-पकड़ अभियान चला रखा है। जिसके क्रम में मंगलवार को थाना देवा पुलिस ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स की मद्त से तीन अभियुक्त बिरजू पुत्र दीन बन्धु रावत निवासी ग्राम अहिबनपुर थाना सदरपुर,धनेश पुत्र हरिहर पासी निवासी ग्राम दहला थाना रामपुर मथुरा व इन्द्रेश पुत्र ओमकार पासी निवासी ग्राम चन्दौली थाना थानगांव जनपद सीतापुर को 845 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन व 1450 रुपये सहित घटना में उपयोग की गई एक मोटर साइकिल को अपने थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड मित्तई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह सभी आस-पास के जनपदों में लोगों को स्मैक बेचते थे।
More Stories
कानपुर देहात 7 नवम्बर 26*विधानसभा 206के भावी विधायक सुनील कुमार निषाद जी ने दीपावली के अवसर मे समस्त रनिया वा देश वासियो को इस पावन पर्व पर शुभकामनाए दी *
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*