मथुरा 09 अप्रैल 24*बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्था हुई बेपटरी, श्रद्धालु युवक कठघरे से गिरा*
वृंदावन – ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के दवाब के चलते व्यवस्थाएं बेपटरी हो चुकी है। बीती रात मंदिर के वीआईपी कटघरे में कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया जिसमें जगमोहन की रेलिंग से दर्शन कर रहा युवक वीआईपी कटघरे में जा गिरा जिससे सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। यहां बताते चलें कि प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अमावस्या तिथि पर मंदिर परिसर में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान जगमोहन की रेलिंग पर लटककर दर्शन कर रहा एक युवक भीड़ के दवाब से वीआईपी कटघरे मे जा गिरा। गनीमत यह रही कि उक्त युवक कटघरे में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के ऊपर गिरने से कोई गंभीर चोट नहीं लग सकी। यहां खास बात यह है कि जिस समय युवक कटघरे में गिरा था उस समय उच्च न्यायालय की जज साहिबा अपने परिवार के साथ दर्शन कर रही थी। और प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।
मथुरा से संवाददाता विजेंद्र सैनी यूपी आज तक की रिपोर्ट
More Stories
पूर्णिया बिहार7नवंबर26* पूर्णिया के हर पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक: 20 नवंबर तक स्थापना का लक्ष्य,
प्रयागराज 7 नवम्बर 26*अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या…
हरिद्वार 7 नवम्बर 26*श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, गूंजे जयकारे