लखनऊ08अप्रैल24*54 साल बाद लगेगा सूर्य ग्रहण-
8 अप्रैल यानी आज सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। पहला सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। ये काफी लंबा माना जा रहा है। इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी है जैसे कि कहां दिखेगा या कितने बजे दिखेगा? क्या भारत में भी सूर्य दिखेगा। ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब आइए जानते हैं…
कितने बजे सूर्य ग्रहण दिखेगा?
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सोमवार की रात 9 बजकर 12 मिनट में शुरू होगा और ये मंगलवार ( 9 अप्रैल, 2024 ) की रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?
सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कोस्टा डोमिनिका और फ्रेंच पोलिनेशिया में भी सूर्य ग्रहण दिखेगा।
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में भारतीयों को निराशा होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे Nasa के ऑफिशियल यू-टूयब चैनल पर देख सकते हैं।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*