जयपुर04अप्रैल24*नवीन शिक्षण -सत्र हेतु विद्यार्थियों का किया स्वागत
एमपीएस इंटरनेशनल में आज से नवीन शिक्षण -सत्र की शुरुआत की गई । सत्र के पहले दिन विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा ।जब तिलक व अक्षत लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया तब उन्हें अपने विद्यालय में विशिष्ट होने का एहसास हुआ। उप-प्राचार्या महोदया श्रीमती मंजू शर्मा ने कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ अपनी कक्षा तक पहुंँचाया ताकि यहांँ भी उन्हें पारिवारिक वातावरण की अनुभूति होगी। बड़े भाई बहनों के संरक्षण में वे अपने आपको अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
शिक्षकों ने बच्चों से उनकी रुचियों के बारे में जानते हुए खेलकूद व अन्य गतिविधियों में दिन बिताया। कक्षा प्रथम के बच्चों को विद्यालय विजिट करवाने के साथ उनको गिफ्ट व कार्ड दिए गए। सभी बच्चों ने मिलकर सामूहिक नृत्य का आनंद लिया।सचिव श्री दीपक शारदा और उप- प्राचार्या महोदया ने सभी विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण -सत्र हेतु बधाई दी।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,