[9/12, 5:46 PM] +91 91258 42004: *दबंगों से त्रस्त होकर पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार*
(परसपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पुरैना पूरे पाण्डेय पुरवा का है प्रकरण)
कर्नलगंज (गोण्डा) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पुरैना पूरे पाण्डेय पुरवा निवासी रंजीत कुमार पुत्र राजगुरु द्वारा दबंगो से त्रस्त होकर परसपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके भाई जगदम्बा प्रसाद शर्मा 8 सितम्बर को घर के सामने बने ग्राम सचिवालय से सूखी लकड़ियां हटा रहे थे तभी गांव के दुर्गा प्रसाद पुत्र दूधनाथ, सुनील कुमार व अनिल कुमार पुत्रगण दुर्गा प्रसाद आए और भद्दी-भद्दी गालियां दी। जिस पर प्रार्थी ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस ने आकर मामला शांत कराकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। शिकायत में कहा गया है कि विगत 30 मई को इन्हीं लोगों के द्वारा उनके भाई जगदम्बा प्रसाद को मारा पीटा गया था जिसमें उन्हें हेड इंजरी हुई थी उसका मामला परसपुर थाने में दर्ज है। परन्तु उस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना किये जाने से विपक्षी मनबढ़ हो गये हैं और पुनः झगड़े पर आमादा हैं। जिससे मामले में दबंगों से त्रस्त होकर पीड़ित ने कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
[9/12, 5:46 PM] +91 91258 42004: *तरबगंज क्षेत्र में शराब की दुकान से वापस लौट रहे व्यक्ति को मारी गोली, घायलावस्था में चल रहा इलाज* ( पैसा छीनने का आरोप )
गोण्डा/तरबगंज । शनिवार की बीती रात्रि में शराब की दुकान से घर वापस लौट रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सम्पूर्ण मामला जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत निहालपुर निवासी शिवनाथ जायसवाल से जुड़ा है। उक्त मामले में शिवनाथ जायसवाल द्वारा पुलिस की दी गयी तहरीर में कहा गया है कि उनका भाई बीती रात्रि में करीब साढ़े 10 बजे तिवारी बाजार स्थित शराब की दुकान से वापस घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते मे हरखापुर के पास विक्रम शंकर तिवारी व बाबूलाल जायसवाल ने रास्ते मे उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित द्वारा आरोपियों पर बाइक पैसा तथा मोबाइल छीन ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। जिसके संबंध में कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में क्षेत्रधिकारी सदर का कहना है कि मामला प्रधानी की रंजिश से जुड़ा है,मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूँछताछ की जा रही है। बहरहाल घटना चाहे जिस भी वजह से हुई हो लेकिन गोली लगने से घायल होने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप है।

More Stories
बीकानेर5अगस्त26*बारिश के बाद धोरों में बिखरी ‘सफेद सौगात’, 500 रुपए किलो तक बिक रही देशी खुंभी*
बाड़मेर5अगस्त26* के चौहटन थाना क्षेत्र के ढोक सरहद में पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन पलटा_*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*