कौशाम्बी02अप्रैल24*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*
*कौशाम्बी।* लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीम यथा-लेखा टीम, स्थैतिक टीम, वीडियो निगरानी टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम को उदयन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड ने निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमों को उनके कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वीडियो निगरानी टीमों को रिकार्डिंग के प्रारम्भ में कार्यक्रम का नाम और प्रकार, तारीख, स्थान और कार्यक्रम का संचालन करने वाली पार्टी एवं अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली (वायस मोड) में रिकार्ड करना होगा। वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) निर्वाचन की घोषणा की तारीख से मतदान की तारीख तक अपनी ड्यूटी जारी रखेंगे। वीएसटी टीम भाषण तथा अन्य कार्यक्रमों को भी रिकार्ड करेंगी, जिससे यह पता लगाया जा सकें कि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि एसएसटी द्वारा संवेदनशील स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया जायेंगा एवं अवैध, असामाजिक आवाजाही पर नजर रखा जायेंगा। एसएसटी/वीएसटी टीम जॉच करते समय विनम्र स्वभाव, मर्यादित एवं शिष्ट आचारण का प्रदर्शन करेंगे प्रभारी व्यय अनुवीक्षण/वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लेखा टीम दैनिक आधार पर सभी टीमों (वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, एमसीएमसी आदि) से प्राप्त सूचनायें एकत्रित करेंगी।
More Stories
कानपुर देहात28 अक्टूबर 26*रनिया विधानसभा में सुनील कुमार निषाद की बढ़ती सक्रियता,
कानपुर नगर 28*पनकी में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*