लखनऊ31मार्च24*अपना दल कमेरावादी, ए.आई.एम.आई.एम., राष्ट्र उदय पार्टी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने मिलकर पीडीएम न्याय मोर्चा बनाया है।
डॉ पल्लवी पटेल की पहल पर साथ आए दलों ने भागीदारी के सवाल पर आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प पेश किया।
इस संदर्भ में लखनऊ के होटल क्लार्क में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बतौर संयोजक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि नए राजनीतिक परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक समूहों खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों, दलित एवं मुसलमान का दमन उत्पीड़न एवं अन्याय बढ़ा है। सरकार की कार्यशैली एवं मुख्य विपक्ष का इन सवालों पर पीछे हटना नए राजनीतिक विकल्प की मांग करता है। इसलिए हम पीडीएम के नारे के साथ पिछड़ा दलित मुसलमान के भागीदारी के सवाल पर और दमन, उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ नए राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “पी.डी.एम.” यानी पिछड़ा दलित मुसलमान की राजनीतिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा मिशन है। इसलिए हम पूरी ईमानदारी से कार्यपालिका न्यायपालिका और व्यवस्थापिका में पीडीएम के वास्तविक अस्तित्व को स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की जन भावना के अनुरूप नया राजनीतिक विकल्प पेश कर रहे हैं। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की जनता वर्तमान पिछड़ा दलित एवं मुसलमान विरोधी सरकार को हटाने के लिए हमारे साथ आएगी।
चूंकि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा दलित मुसलमान की वास्तविक लड़ाई ईमानदारी से हम लड़ रहे हैं। इसलिए “ए” के कंफ्यूजन को दूर करते हुए पीडीएम के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
आज हमारे साथ एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साहब, अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल जी, राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूराम पाल जी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमचंद बिंद जी साथ आ रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में वास्तविक रूप से पीडीएम की लड़ाई लड़ रहे और भी दलों को जोड़कर निर्णायक लड़ाई की ओर आगे बढ़ा जाएगा। पीडीएम के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।

More Stories
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है
उन्नाव24अप्रैल26*नवागत डीएम ने गंगाघाट में भू-माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, जल्द होगी चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई*
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*