औरैया24मार्च24*पुसौली के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा की नारेबाजी*
*बिधूना,औरैया।* कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र बिधूना की ग्राम पंचायत पुसौली को जाने वाले खस्ताहाल सम्पर्क मार्ग की मरम्मत न कराए जाने से ख़फ़ा ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर जमकर नारेबाजी की साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किये जाने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित कुमार शर्मा ने कहा कि डेढ़ दशक पूर्व बिधूना बेला मार्ग से ग्राम पुसौली के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था वर्ष 2013 में एक बार सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई, तबसे लेकर आज तक सड़क की मरम्मत नहीं करायीं गई है। जिससे जर्जर खस्ताहाल सड़क पर वाहनों की कौन कहे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क के पुनर्निर्माण कराए जाने के संबंध में उन्होंने कई बार जन प्रतिनिधियों सहित उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दिए लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। ग्रामीणों ने आगे कहा है कि सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों के कारण प्रसव के लिए महिलाओं को व बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं मामूली सी बारिश में समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। इस अवसर पर सौरभ तोमर, सिंटू तोमर, अरविंद शर्मा, दयाराम पाल, रिंकू तोमर, ब्रजेंद्र सिंह चौहान, रामाधार, रामचंद्र, रमेश नागर, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, रामदत्त, राजकुमार शाक्य नीरज शाक्य आदि ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष