इटावा11सितम्बर*श्री ज्ञान चन्द्र जैन इण्टर कालेज इकदिल में आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाए गये*
इकदिल, इटावा श्री ज्ञान चंद्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल में राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक अनन्त तिवारी व सत्यम तिवारी द्वारा 50 छात्र/छात्राओं को आपदा प्रबन्धन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें बच्चों को तमाम आपदाओं से निकलने के गुर सिखाये गये । जैसे आग पर काबू पाना, भूकंप में अपने आप को बचाना तथा दूसरों को भी सुरक्षित करना, बाढ़ से सुरक्षा, आकाशीय बिजली
और अन्य आपदाओं से अपने आपको बचाना तथा अपने घर बालों को भी कैसे बचाना है यह भी सिखाया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकिशोर, प्रवक्ता कुलदीप दुबे, समाजसेवी डॉ.सुशील सम्राट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*