March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च24*कोतवाली जनपद औरैया पुलिस ने 04 वांछित अभियुक्तगणों को असलाह व कारतूस सहित किया  गिरफ्तार*

औरैया24मार्च24*कोतवाली जनपद औरैया पुलिस ने 04 वांछित अभियुक्तगणों को असलाह व कारतूस सहित किया  गिरफ्तार*

औरैया24मार्च24*कोतवाली जनपद औरैया पुलिस ने 04 वांछित अभियुक्तगणों को असलाह व कारतूस सहित किया  गिरफ्तार*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा दिनांक 18 मार्च 2024 को घर में घुसकर जानलेवा हमला, हत्या कर देने, गाली-गलौज मारपीट कर धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा अभियुक्तगण राजेश कुमार उर्फ राजू, सोनू तिवारी, अंकित उर्फ कल्लू तिवारी व अशोक तिवारी को नरोत्तमपुर नहर पुलिया के पास दो नाजायज तमंचे एवं जिन्दा व खोखा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना का खुलासा किया है।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 19 मार्च 2024 को रामबाबू पुत्र नरेश पांडेय द्वारा कोतवाली औरैया पर दी गई तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला, सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके अलावा धारा 34 की बढ़ोत्तरी की गई। धारा 34 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण राजेश कुमार उर्फ राजू, सोनू तिवारी, अंकित उर्फ कल्लू तिवारी व अशोक तिवारी को नरोत्तमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद देशी तमंचे 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर एवं मोटरसाईकल न0 घटना में प्रयुक्त दो मो0सा0 नं0- यूपी 16 बीडब्ल्यू 5404 व मो0सा0 नं0 यूपी 79 सी 3876 उनके गांव कबीरपुर में ट्यूबबेल के पास गेहूँ के खेत से बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर धारा आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गई तथा घटना में प्रयुक्त दोनो मोटरसाइकिलों को अंतर्गत मोटर वाहन अधिनियम सीज किया गया, अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसओजी सर्विलांस टीम निरीक्षक राजीव यादव एसओजी प्रभारी, हे0कां0 धर्मेन्द्र, कां0 दुष्यन्त, कां0 दीपक, कां0 सुबोध, कां0 विजयकान्त, कां0 अंकित, कां0 सुभाष, कां0 ललित, कां0 ओमजी, कां0 नवीन आदि के अलावा कोतवाली औरैया पुलिस टीम प्र0निरी0 भूपेन्द्र राठी, उ0नि0 तन्मय चौधरी, उ0नि0 हेमन्त कुमार, हे0का0 विनय कुमार, हे0कां0 राहुल, का0 विपेन्द्र कुमार, कां0, ओमकार, कां0 सुरेन्द्र राघव, का0 हर्षित चौधरी, का0 28 रिंकू, का0 पवन प्रताप आदि शामिल रहे।
*इनसैट-*
*पूछतांछ पर अभियुक्तगणों ने एक घटना को किया स्वीकार*

औरैया। अभियुक्तों ने बताया कि हमारे स्वर्गीय भाई/चाचा विष्णु की पत्नी लक्ष्मी उर्फ राजा ने जमीन के बंटवारे को लेकर हम लोगों को काफी परेशान कर रखा था, रोज पुलिस व उच्चाधिकारियो से शिकायत करके हम लोगो को परेशान करती रहती थी, इस बात से तंग आकर दिनांक 18 मार्च 24 को रात्रि समय करीब 8.30 बजे सभी लोग इन्ही दोनो मोटर साईकिलों से लक्ष्मी उर्फ राजा को जान मारने उसके घर मोहल्ला पढीन दरवाजा औरैया गये थे, जहां पर लक्ष्मी उर्फ राजा पास में ही अपनी बहन रुबी के घर पर बैठी थी तो हम लोगो ने घर में घुस कर हम लोगों में से राजू उर्फ राजेश तिवारी व कल्लू उर्फ अंकित तिवारी ने अपने साथ लिये तमन्चों से लक्ष्मी उर्फ राजा को जान से मारने के लिये उस पर फायर किये और तुरन्त ही अपनी अपनी मोटर साइकिलों से फायर करते हुए वहां से भाग गये थे, पकडे जाने के डर से हम लोगो ने दोनो तमन्चे व बचे कारतूस अपने खेत में बने ट्यूब बेल के पास गेहूं के खेत में छिपा दिये थे । आज शनिवार को अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिये किसी दूसरे स्थान पर जा रहे थे कि पुलिस ने पकड लिया।

Taza Khabar