कौशाम्बी22मार्च24*छात्र छात्राओं को दी गयी जल संरक्षण की जानकारी*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* एन डी कॉन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर , मूरतगंज में अंतरराष्ट्रीय जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जल संरक्षण की जानकारी दी गई। बच्चों ने मॉडल तथा लेख प्रतियोगिता में भाग लिया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताया जल ही जीवन है बिना जल के जीवन असंभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि पृथ्वी पर 74% जल है जिसमें से 3% जल ही पीने योग्य है हम सभी को जल का संरक्षण करना चाहिए। आज कई ऐसे राज्य हैं जो जल की संकटों से जूझ रहे हैं।इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ,रामनरेश यादव रईस अहमद, अनिल कुमार सुनील सिंह,अभिषेक साहू शिवानी यादव, आकांक्षा पाल ,नंदिता पाल ,ममता मिश्रा ,ज्योति सैनी, मनीषा विश्वकर्मा जितेंद्र सर ,कल्लो देवी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार