मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक
मथुरा22मार्च24*आगरा व मथुरा जनपद के इनमियाँ 35000/-रुपये का वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार।
*थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद मथुरा से 25,000/- रुपये व जनपद आगरा से 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अन्तर्राजीय लुटेरा/वाहन चोर/गैंगस्टर शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल/गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल, एक अदद तमंचा .315 बोर मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद ।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में थाना कोतवाली व एसओजी टीम द्वारा आज दिनांक 21.03.2024 को मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड़ पर जनपद मथुरा से 25,000/- रुपये व जनपद आगरा से 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अन्तर्राजीय लुटेरा/वाहन चोर/गैंगस्टर शातिर बदमाश जाहुल मेव पुत्र जसमाइल उर्फ जसल्ला उर्फ जसभाव उर्फ इस्माइल निवासी वैराकी बास थाना सीकरी जिला डींग राजस्थान पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल, एक अदद तमंचा .315 बोर मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया तथा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी आदि के 14 मुकदमे पंजीकृत हैं ।

More Stories
मथुरा 25 अप्रैल 26 *डीएम एवम एसएसपी द्वारा होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*
मथुरा25अप्रैल26*डीएम व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन समस्याओं को सुना गया*
मथुरा25अप्रैल26*साइबर ठगी में वांछित चल रहे 25000-25000/- रुपये के इनामियां 2अभियुक्त गिरफ्तार ।*