पंजाब गुरुवार, 21 मार्च 2024* गौ-तस्करी मामले में दो काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 मार्च (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई विनोद कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गौ तस्करी के मामले में ट्रक ड्राईवर जगजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी घुराला, गुरनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी ठुडी जिला गुरदासपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने शिव कुमार पुत्र विनोद कुमार के बयानों पर गौ तस्करी के आरोप में मुकदमा नं31, 20.03.24 भांदस की धारा 395ए आईपीसी व गौ एक्ट के तहत ड्राईवर जगजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी घुराला, गुरनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी ठुडी जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी।
फोटो 1: पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
शामली 21 सितम्बर 26*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*