भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
मिलेट्स उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षणका आयोज एमएम
भागलपुर बिहार 20/3/24*बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में, सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स बैल्यू चेन परियोजना द्वारा श्री अन्न उत्पादन तकनीक एवं मूल्य संवर्धित उत्पाद पर तीन दिवशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्न (श्री अन्न) उत्पादन, रोग एवं कीट प्रबन्धन, मिलेट्स के विभिन्न उत्पादन बनाने की विधियों पर जानकारी भागलपुर के 30 किसान प्रशिक्षार्थी ने प्रशिक्षण मे शामिल होकर लाभान्वित हुए। जिसमें महिलाओं की अधिक भागीदारी थी। किसान प्रशिक्षार्थी भी श्री अन्न उत्पादन की जानकारी को लेकर उत्सुक थे।
समापन समारोह में बिहार कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य ने किसानो को सलाह दी कि प्राकृतिक संसाधन, जैसे जल, मृदा को संरक्षित करने एवं मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु श्री अन्न का उत्पादन एवं दैनिक आहार मे शामिल करना जरूरी हैं। साथ ही साथ किसानों को सलाह दिया कि श्री अन्न का उत्पादन तकनीक ज्ञान को बांटे।
सभा में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र भागलपुर, के कार्यक्रम समन्वयक डा0 राजेश कुमार ने मिलेट्स के उत्पादन, मानव स्वास्थ्य एवं पशुस्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया तथा किसानो से मिलेट्स रकवा बढ़ाने एवं इसके उत्पादन को उपभोक्ताओ तक पहुचाने पर प्रकाश डाला एवं किसानो से कहा कि विश्वविद्यालय आपकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर हैं। एवं हर सम्भव आपको मदद कि जायेगी।
परियोजना के प्रधान अध्यक्ष डा0 महेश कुमार सिंह, ने प्रशिक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकरी दी एवं किसानो से मिलेट्स की रकवा वृद्धि एवं कैसे फसल लगाया जाए इसकी जानकारी दी, साथ ही साथ मिलेट्स के कितने तरह के उत्पाद बनते है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी उससे कैसे अधिक लाभ प्राप्त हो इसकी भी जानकारी दी, और किसानों को हर संभंव मदद का आश्वासन देते हुए किसानों के बीच बीज वितरण किया गया।
परियोजना के उपअन्वेषक डा0 विरेन्दर सिंह ने श्री अन्न की अधिक उत्पादन वाले प्रजातियों की विस्तृत जानकारी देते हुए इसकी खेती को लाभकारी बताया। और यह बताया की इसमें अधिक उर्वरक और सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
परियोजना के उपाध्यक्ष डा0 अमरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम का संचालन किटो तथा किसानो को श्री अन्न मे लगने वाले प्रमुख बिमारिया के प्रवन्धन तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
कृषि विज्ञान केंन्द्र सबौर के ई0 पंकज सिंह ने किसानों को श्री अन्न उत्पादन मशीनों का उपयोग कर के उत्पादन लागत घटाया जा सकता है, श्री अन्न को प्रसंस्करण के द्वारा विभिन्न उत्पाद को बढ़ाया जा सकता है।

More Stories
भागलपुर*5 लाख के जीर्णोद्धार की खुली पोल! इस्माइलपुर मॉडल स्कूल में हाथ लगाते ही उतर रहा डिस्टेंपर,
भागलपुर21जुलाई26*सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार पहुँचा रही है योजनाओं का घर-घर लाभ :डीएम
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*