बाराबंकी20मार्च24*इस बार के लोकसभा चुनाव में 9 लाख महिला मतदाता निभाएंगी निर्णायक भूमिका
बाराबंकी। देश में लोकसभा का चुनावी शंखनाद बज गया है। जिले में 20 मई को मतदान होगा। हमेशा की तरह इस बार के चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी। जिले तकरीबन 9 लाख महिला मतदाता अपने हाथों से सांसद चुनेंगी। जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपने महिला दल को लोगों के घरों में पहुंचकर उन्हें अपने पक्ष में वोट करने के लिए भेज दिया है। इस सीट पर 19 लाख 11 हजार 666 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 9 लाख एक हजार 518 महिला मतदाता हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में महिलाओं के मतों का दम दिखेगा। बाराबंकी में वैसे तो कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं लेकिन दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अयोध्या लोकसभा आने से पांच विधानसभाओं के मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इनमें महिला मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 1,93,304 जैदपुर विधानसभा में है। जबकि, सबसे कम महिला मतदाताओं की संख्या 1,62,288 रामनगर विधानसभा में है। इसके अलावा कुर्सी विधानसभा में 1,90,466, बाराबंकी में 188,814 और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1,66,646 महिला मतदाताओं की संख्या है। वैसे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र समेत जिले की कुल आबादी 40 लाख 70 हजार 765 है। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने से चुनावी पारा भी चढ़ने लगा है।
*(प्रत्येक विधानसभा में बनेगा पिंक बूथ)*
जनपद में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के हाथ में रहेगी। महिलाओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उनके बच्चों के खेलने की व्यवस्था भी रहेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसके लिए महिला कर्मियों को चयनित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

More Stories
बांदा 23 जून 26*मवई बुजुर्ग में भू-माफियाओं ने नवीन परती की सरकारी जमीन पर गाड़े पिलर, बीम डालने की तैयारी –
रोहतास23जून26*गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (दक्षिण) द्वारा गहन निरीक्षण*
लखनऊ23जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें