पंजाब शनिवार, 16 मार्च 2024* 3100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 16 मार्च (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम परमजीत कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह 3100 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी सुखमिंद्र सिंह उर्फ गोरी पुत्र जीत सिंह वासी छतियांवाली तहसील कोटभाई जिला मुक्तसर साहिब को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम परमजीत कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, नाका गुमजाल के एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सुखमिंद्र सिंह उर्फ गोरी पुत्र जीत सिंह वासी छतियांवाली तहसील कोटभाई जिला मुक्तसर साहिब को 3100 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा नं. 28, 11.03.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फाल्किा के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। नशा तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दें।
फोटो: 4, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।