पंजाब शनिवार, 16 मार्च 2024* 40 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए दो को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 मार्च (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह, एएसआई मनजीत सिंह ने 40 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी सुखबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी आजाद नगर फिरोजपुर व रोहित पुत्र विल्सन वासी वार्ड नं. 11 फिरोजपुर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह, एएसआई मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आलमगढ़ चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। शक के आधार पर एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में सवार दो युवकों से 40 ग्राम हैरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी आजाद नगर फिरोजपुर व रोहित पुत्र विल्सन वासी वार्ड नं. 11 फिरोजपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया था।
फोटो : 5, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुरनगर 23अप्रैल26*30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जामुक्त, परसौली में चला बुलडोजर*
लखनऊ23अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनलपर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…………..
बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में