अब्दुल जब्बार
अयोध्या15मार्च24*विधायक के जन्मदिन पर बीडीओ ने किया रक्तदान
एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है …… विधायक राम चन्द्र यादव
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के जन्मदिन पर रक्तदानी लोग स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान कर रहे हैं।विधायक को बधाई देने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए स्वयं एक यूनिट रक्तदान किया।इस दौरान एसडीएम रूदौली अंशिका दीक्षित,तहसीलदार राजेश वर्मा,बीडीओ रुदौली अखिलेश गुप्ता सहित ब्लाक के कर्मचारी अंकुर यादव,लालजी चौरसिया,जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।वही केजीएमयू के ब्लड बैंक द्वारा बीडीओ को विधायक रामचंद्र यादव के कर कमलों से प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस मौके पर युवाओं को प्रेरित करते हुए बीडीओ अनुपम वर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी के मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है।यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है इससे ज्यादा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुलाबबाग से 135 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव के जयकारे के साथ कानकी धाम रवाना,
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुदड़ी के लाल थे शास्त्री जी, उनकी सादगी आज भी प्रेरणा : मंत्री लेशी सिंह*