बाराबंकी15मार्च24*स्वीप रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रानीकटरा मजरे अगानपुर भाग संख्या 85 एवं दुर्जनपुर विद्यालयों में स्वीप रैली के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने की अपील तहसीलदार वैशाली अहलावत के निर्देशन में की गई।शुक्रवार को तहसीलदार ने ग्राम रानीकटरा मजरे अगानपुर एंव दुर्जनपुर विद्यालयों में स्कूली बच्चों के साथ मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप रैली में स्लोगन बैनर बोर्ड आदि के माध्यम से जागरुक किया। यहां तहसीलदार ने मतदान केन्द्र पर विजली पानी रैम्प टायलेट आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया । वहीं एसडीएम आनन्द कुमार तिवारी ने बरोलिया, किन्तूर, बरदरी, मरकामऊ, खुर्दमऊ ,दरिगापुर, बूथों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने विजली पानी रैम्प टायलेट आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तथा उपस्थित ग्रामीणों से मतदान करने की अपील भी किया।
More Stories
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*
कांगड़ा 6 नवम्बर 26*हिमाचल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, चंबा और कांगड़ा में कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग*
कटिहार बिहार 6 अक्टूबर26 *कटिहार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : 774 आशाओं को शोकॉज,