June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर15मार्च24*मजदूरों ने श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, शहर में निकला जुलूस*

भागलपुर15मार्च24*मजदूरों ने श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, शहर में निकला जुलूस*

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक

भागलपुर15मार्च24*मजदूरों ने श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, शहर में निकला जुलूस*

*मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा में भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे : एसके शर्मा*

14 मार्च 2024, भागलपुर

लेबर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक, निर्माण मजदूरों की बोर्ड से सदस्यता का ऑनलाइन के लिए सरकारी प्रबंध, लेबर ऑफिस में पर्याप्त कार्यबल की बहाली आदि मांगों को लेकर आज ऐक्टू व एआईसीडब्ल्यूएफ से संबद्ध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के तत्वाधान में मजदूरों ने लेबर ऑफिस परिसर में उपश्रमायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके पहले मजदूर स्थानीय स्टेशन परिसर में इकट्ठा हुए और झंडे-बैनर व मांग पट्टिकाओं से सुसज्जित होकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारों को बुलंद करते हुए जुलूस निकाला। मुख्य बाजार, खलीफाबाग, घंटाघर के रास्ते शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस राधारानी सिन्हा रोड स्थित श्रम कार्यालय पहुंचा।
जुलूस-प्रदर्शन का नेतृत्व एआईसीडब्ल्यूएफ के राष्ट्रीय महासचिव एसके शर्मा व ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने की।लेबर ऑफिस में मजदूरों के प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए एआईसीडब्ल्यूएफ के राष्ट्रीय महासचिव एसके शर्मा ने कहा कि ये अत्यंत दुखद है कि लेबर ऑफिस में लगातार भ्रटाचार की शिकायतें सामने आ रही है। निर्माण मजदूरों ने वर्षों की लड़ाई से अपने लिए सामाजिक सुरक्षा का अधिकार हासिल किया है। मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा में भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की मजदूर विरोधी मोदी सरकार लेबर कोड कानून के जरिए मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा को खत्म कर देने की साजिश कर रही है तो दूसरी ओर मजदूरों का हक-अधिकार, लेबर ऑफिस में सक्रिय दलाल-बिचौलियों के भेंट चढ़ जा रहा है। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन व ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने प्रदर्शन के मांगों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कल्याण बोर्ड से मजदूरों के निबंधन की प्रक्रिया को लगातार जटिल बना दिया गया है। सबकुछ ऑनलाइन कर दिए जाने से मजदूर परेशान हैं और इनकी परेशानी को विभाग गंभीरता से नहीं लेता है। सामाजिक सुरक्षा के लाभ के लिए मजदूरों को वर्षों-बरस चक्कर लगवाया जाता है। ये सब जानबूझ कर किया जा रहा ताकि परेशान होकर मजदूर स्वयं ही अपना अधिकार छोड़ दे। सरकार ने मजदूरों की सदस्यता के ऑनलाइन के लिए लेबर ऑफिस में कोई प्रबंध नहीं किया है और बाजार के भरोसे मजदूरों को ठगी का शिकार होने के लिए छोड़ दिया है। मजदूर जब अपनी समस्याओं को लेकर लेबर ऑफिस पहुंचते हैं तो उन्हें विभिन्न बहानों से टरका दिया जाता है। इसके खिलाफ मजदूरों में बढ़ते आक्रोश को सरकार और श्रम विभाग को गंभीरता से लेना चाहिए।प्रदर्शन को भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, ऐक्टू के जिला कमिटी सदस्य सिकंदर तांती, सुनीत झा, वीणा देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन के जरिए एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त के नेतृत्व में मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उपश्रमायुक्त व श्रम अधीक्षक को सौंपा और श्रम अधीक्षक से मांगों पर विस्तृत वार्ता की। श्रम अधीक्षक ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष चंचल पंडित, जिला संयुक्त सचिव राजेश कुमार दास, गोरख प्रसाद शर्मा व बबलू मंडल शामिल रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर शामिल हुए।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.