सहारनपुर14मार्च24*कई बार,फिर एक बार टिकट न मिलने पर उसमें बुराइयां ही बुराइयां दिखाई क्यों दिखाई देने..!!*
*कुछ दलबदलू नेता किसी के भी सगे नहीं होते,न किसी पार्टी के और न ही आम जनता..!!*
देश में चुनावों की हलचल शुरू होते ही आखिर उस नेता को अगर जरा- सी इस बात की भनक भी लग जाए कि जिस दल में रहते हुए उसने पूरी जिंदगी बिताई उसमें इस बार किसी दूसरे को टिकट मिल रहा है तो उसको पार्टी के प्रति आस्था बदलते एक पल भी नहीं लगता!टिकट देने की गारंटी जिस भी दल से मिले उसकी तारीफ करना शुरू कर देता है!जिस दल ने उससे पहले कई बार टिकट देकर सम्मानित किया तथा एक बार टिकट न मिलने पर उसमें बुराइयां ही बुराइयां दिखाई देने लगती हैं!पता नहीं ये कुछ नेता किस मिट्टी के बने होते हैं कि जिस पार्टी और उसके नेताओं को कल तक पानी पी व खाना खाकर कोसते थे आज उसी पार्टी से टिकट मिलने पर उन्हीं नेताओं के तारीफ के पुल बांधने लगते हैं,जिस नेता पर कल तक कीचड़ उछालते थे!ऐसे दलबदलू नेता किसी के भी सगे नहीं होते, न किसी पार्टी के और न ही आम जनता के! ऐसे मौकापरस्त लोगों से राजनीतिक दल चाहे सावधान न भी हों पर आम जनता को जरूर सावधान रहना चाहिए और मौका मिलते ही उन्हें सबक सिखाना चाहिए!!

More Stories
उत्तर प्रदेश3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या3अगस्त26*अधिकारियों की नजर में अयोध्या का सौ शैया अस्पताल: न दवाइयां, न मशीनें ठीक, बाहर से लिख रहे दवा*
मथुरा 3 अगस्त 26* महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।*