पंजाब 14 मार्च 2024* सीआईए स्टाफ 2 पुलिस ने 40 ग्राम हैरोइन सहित दो को किया काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह, एएसआई मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आलमगढ़ चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। शक के आधार पर एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में सवार दो युवकों से 40 ग्राम हैरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी आजाद नगर फिरोजपुर व रोहित पुत्र विल्सन वासी वार्ड नं. 11 फिरोजपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*