प्रयागराज12मार्च24*प्रेम विवाह के बाद प्रताड़ना*
प्रयागराज से नानकृष्ण द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक
करेली थाना निवासी नेहा सोनी ने नवाब गंज के निवासी अनिकेत मिश्रा के साथ प्रेम विवाह कर घर बसाया ।
नेहा के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही अनिकेत नशे का आदी हो गया और नेहा के साथ मारपीट करने लगा इसके विरोध में नेहा अनिकेत को छोड़कर अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी जिसकी चिढ़ में अनिकेत बार बार फोन कर नेहा को धमकाने और परेशान करने लगा जब इसका भी नेहा पर कोई असर नहीं हुआ तो नेहा के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अनिकेत ने वायरल कर दिए , इस सारे प्रकरण की शिकायत हेतु जब नेहा अपने माता पिता के साथ अनिकेत के पिता आनंद मिश्रा के पास गई तो आनंद ने अपने साथियों को बुलाकर नेहा और उसके माता पिता को गलियां देते हुए उनके साथ मारपीट की गई और आनंद के द्वारा नेहा से छेड़खानी करते हुए उसे कहा गया की मेरे बेटे को छोड़कर मेरे साथ रहो , जब कचहरी में समझौते हेतु दोनो पक्ष मिले तब भी अनिकेत मिश्रा के पक्ष द्वारा नेहा और उसके घरवालों को गालियां देते हुए उनकी पिटाई की गई , मामले की शिकायत हेतु पीड़ित पक्ष जब कर्नलगंज थाने में गया तो उनकी शिकायत न दर्ज करते हुए उन्हें डांट कर भगा दिया गया और आरोपी आनंद मिश्रा से बिना कोई पूछताछ किया उसे छोड़ दिया गया ।

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️