पंजाब 12 मार्च 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर, एक फरार
अबोहर, 12 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के आरोपी सुमित कुमार पुत्र धमिंद्र आर्य नगरी गली नं. 1,, जतिन कुमार पुत्र विनोद कुमार आर्य नगरी गली नं.2 को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि तीसरा आरोपी सुजल पुत्र काला राम वासी गली नं.2, आर्य नगरी अभी फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार साहिल वासी आर्य नगरी के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 20, 11.03.24 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत सुमित, जतिन व सुजल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मनविंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि इससे पहलेकितनी वारदातों को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मेरठ 2 मार्च 26* पीडीए को मजबूत कर 2027 में अखिलेश भैया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया
पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*पूर्णिया में पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर हेलमेट वितरण
पूर्णिया बिहार2मार्च26* डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों को दिए निर्देश*