सन्तकबीरनगर11मार्च24 *सुभासपा महिला नेता👆 की हत्या:*
*दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोद डाला; गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात*
~~~~~~~~~~~~~~
संतकबीरनगर में सुभासपा की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह पार्टी की महिला सभा की प्रदेश महासचिव थी।
आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का कारण सामने आ रहा है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
घटना कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि नंदिनी राजभर ससुर वाले मुकदमे में अगुवाई कर रही थी। एक सप्ताह पहले रिश्ते के ससुर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More Stories
उन्नाव 21 सितंबर 26*पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृत
कानपुर नगर 21 सितंबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण,
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,