औरैया 08 सितंबर *श्रीराम कथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन*
*औरैया।* प्राचीन बाला जी मंदिर निगड़ा करमपुर में चल रही श्रीराम कथा में आज बुधवार को श्री राम जी की बाल लीलाओं को सुनाया गया। भगवान राम का अवतार अयोध्या में हुआ, और अयोध्या ही भगवान की जन्मभूमि है। सुप्रसिद्ध कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य केशवम अवस्थी ने बताया कि श्रीराम जी संस्कार की साक्षात प्रतिमूर्ति है “प्रातकाल उठके रघुनाथा।मात पिता गुरु नावहीँ माथा।। सुबह जागकर हर बालक को चाहिए कि वह अपने माता- पिता को माथा नवाकर प्रणाम करें। श्रीराम इस राष्ट्र के प्राणतत्व हैं। भारत की भोर का प्रथम स्वर हैं – राम। जो राष्ट्र का मंगल करे, वही राम है। जो लोकमंगल की कामना करे, वही राम है। जहां नीति और धर्म है, वहां श्रीराम है।
संयम, शांति, सौहार्द, सांप्रदायिक-एकता एवं समन्वय ही धर्म का वास्तविक स्वरूप है ! श्रीराम साक्षात धर्म विग्रह हैं। अतः हम परस्पर प्रीति एवं एकात्मता के दिव्य भाव में स्थिर रहें। राम जी ने तड़का का वध किया एवं अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद राम जी विश्वामित्र जी के साथ जनकपुर गए और वह शंकर जी के पिनाक धनुष का खंडन किया। आचार्य ने कहा कि जो साधक अहंकार के धनुष को तोड़ देता है, भक्ति उसका वरण कर लेती है। राम विवाह की झांकी का भी दर्शन हुआ, और राम बारात में झूमते दिखे श्रद्धालू। इस अवसर पर श्यामू , रोहित , धीरज, रामू भोलू शैलेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ17जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 17 जून 25*कसबा थाना को जो पैसा देता है उसी का काम करता है :विधायक आफाक आलम
भोपाल17जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मध्यप्रदेश की अबतक की महत्वपूर्ण खबरें