औरैया 08 सितंबर *विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ*
*औरेया।* औरैया में दिबियापुर रोड पर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में बुधवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ० शिवम अग्रवाल ने किया, तथा डॉ० आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ फिजियोथेरेपी चिकित्सक नें बताया कि फिजियोथेरेपी से रीढ़ के असाध्य रोगों का सरलता से इलाज किया जाता है , जिससे आपरेशन से बचा जा सकता है। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आधुनिक जीवन शैली के चलते व्यक्ति की दिनचर्या में काफी परिवर्तन हुआ है। व्यक्ति के खान पान में भी काफी बदलाव हुआ हैं। वह न ही अपने लिए व्यायाम का समय निकाल पाता है। जिस कारण मनुष्य में दिन प्रतिदिन जोड़ों के दर्द, घुटनों का दर्द आदि की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसका एक मात्र समाधान फिजियोथैरेपी है।

More Stories
उत्तराखंड १५ फरवरी २६ * २२ अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपट
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।